{"_id":"605257068ebc3ec8967e0732","slug":"corona-positive-barabanki-news-lko570087811","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा कोरोना, पांच और मिले पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा कोरोना, पांच और मिले पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मौके पर मौजूद चिकित्सकों की टीम को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 32 पहुंचने से विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
बुधवार देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार, शहर के विष्णुविहार कॉलोनी में दो नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं जबकि यहां पर मंगलवार को एक मरीज संक्रमित पाया जा चुका है। देवा कस्बे में एक, सिपाहिया गांव में एक और माती मुरादाबाद में एक इस तरह से जिले में पांच और कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं। कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या से विभाग भी सकते में आ गया है और संक्रमण का फैलाव न होने पाए इसके लिए पूरे प्रयास कर रहा है। इस तरह से जिले में अब हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 12 हो गई है। जबकि कुछ दिन पहले हॉटस्पॉट की संख्या दो थी। लेकिन नए मरीज मिलने के साथ कंटेंनमेंट जोन भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में पांच और कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने सभी को होम क्वारंटीन करा दिया है। चिकित्सकों की टीम को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार संबंधित इलाके में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से एक बार फिर अपील की जाती है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए लापरवाही न बरतें और कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करें।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ