फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Corona patients decreasing rapidly, 41 found infected

तेजी से घट रहे कोरोना के मरीज, 41 मिले संक्रमित

Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Corona patients decreasing rapidly, 41 found infected
बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बहुत तेजी से घट रही है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में महज 41 नए संक्रमित पाए गए जबकि उपचार के बाद 137 लोग स्वस्थ भी हुए। इस तरह जिले में सक्रिय केसों की संख्या घटकर महज 789 रह गई। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को करीब 1405 लोगों की कोविड जांच की गई। शाम को आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा शहर में 14 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें शहर के मोहल्ला विजय नगर, दुर्गा मंदिर के पीछे, फैजुल्लागंज, पीरबटावन, लखपेड़ाबाग आदि के रहने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा देवा में छह, त्रिवेेदीगंज में एक, रामसनेहीघाट में एक, जाटा बरौली में पांच, हरख में दो, फतेहपुर में तीन, बड़ागांव में दो, सिरौलीगौसपुर में दो, घुंघटेर में एक, सूरतगंज में एक, रामनगर में एक और सिद्धौर में दो नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है और चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है इसके बाद भी लोगों से अपील की जाती है कि पूरी तरह से सतर्क रहें और यदि घर से निकल रहे हैं तो कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करें क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को करीब 273 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा 15 से 18 आयु वर्ग के 5209 और 18 प्लस वालों में 8874 को पहली तथा 4174 को दूसरी डोज दी गई। लोगों से अपील की जाती है कि जिन लोगों ने टीके की अभी तक पहली खुराक नहीं ली है, वे निकट के केंद्र पर जाकर टीके की पहली खुराक अवश्य ले लें।

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के नए केस तेजी से कम हो रहे हैं। रविवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार महज 41 नए मरीज पाए गए हैं जबकि उपचार के बाद 137 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद भी लोगों को लापरवाही नहीं करनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। यदि बहुत जरूरी हो तभी अपने घर से निकलें अन्यथा घर पर रहें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed