फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

सीएचसी, पीएचसी और बैंक कर्मी समेत 88 कोरोना पाजिटिव

Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में सोमवार को 88 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमण की चपेट में आने वालों में पांच मासूम, सीएचसी, पीएचसी, बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं। मासूमों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे ज्यादा नौ लोग फतेहपुर के मोहल्ला नालापार में संक्रमित मिले हैं। पीओ डूडा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीडीओ मेधा रूपम ने विकास भवन को सैनिटाइज कराए जाने के लिए बंद करने का आदेश दिया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी विकास भवन बंद रहेगा।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार त्रिवेदीगंज व फतेहपुर सीएचसी और पीएचसी टेरा के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। वहीं फतेहपुर की बैंक आफ इंडिया शाखा का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा नालापार में दो, मिठवारा में एक, बंधौली में एक और अरुवा के रहने वाले पांच मासूम कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा हिंद अस्पताल का एक कर्मचारी, सिरौली के औलिया लालपुर में छह, मिठवारा में पांच, गौरा करौंदी में चार, काजीपुर में सात, रायपुर में एक, रानीमऊ में एक, मेडुआ में एक, मोहम्मदपुर खाला में एक, बड़ेल दक्षिण में तीन, सत्यप्रेमीनगर में पांच, कानूनगोयान मोहल्ले में पांच, लखपेडाबाग में चार, सरावगी मोहल्ले में एक, जिला अस्पताल में एक, आवास विकास कालोनी में दो, आकाश पैलेस के पीछे दो, पल्हरी में एक, श्रीराम कालोनी में दो, मखदूमपुर में एक, उत्तर टोला बंकी में एक, कटरा में एक, मथुरानगर में दो, जेठौती राजपुतान में चार, रंजीतपुर में एक, श्रीमेडिकल सेंटर में दो, देवकालू अहमदपुर में दो, सैदखानपुर में एक, मीरपुर में एक, कोठी में एक, मोहन नगर में एक, पूरे विशंभर में एक, हंसौर में एक, शिव निकेतन में एक, कोठी में एक, बंधौली में एक समेत 88 लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed