{"_id":"5f1f1f668ebc3e63b37676b6","slug":"corona-barabanki-news-lko532741888","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों समेत 42 और मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों समेत 42 और मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। अब मासूम भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन वर्षीय दो मासूम समेत 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक मासूम अपने सिपाही पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। फतेहपुर कस्बे के मौलवीगंज, शहर के मंझपुरवा और सिरौलीगौसपुर के किंतूर में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। शहर के लखपेड़ाबाग के पूर्व प्रधान की पत्नी और बेटा भी कोरोना की जद में आ गए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है।
फतेहपुर के मौलवीगंज मोहल्ले के एक ही परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण की चपेट में आने की वजह को लेकर परिवार के सदस्य सकते में हैं। इसी प्रकार सिरौलीगौसपुर के किंतूर में भी सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी पूर्व में पीड़ित मिले दो भाइयों के संपर्क में आने की वजह से संक्रमण की जद में आए हैं। इसके अलावा शहर के मंझपुरवा में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस लाइन के एक सिपाही के संपर्क में आने की वजह से उसका तीन वर्षीय पुत्र तथा बड़ा बेटा और मंझपुरवा के तीन वर्षीय बालक कोरोना की चपेट में आ गया है। सेना का एक और जवान भी कोरोना की चपेट में आ गया है।
त्रिवेदीगंज क्षेत्र के लाखूपुर में गांव में चार, बरसाना सुशांत गोल्फ सिटी में दो, मुंशीगंज में एक और सुल्तानपुर गढ़ी में एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ गया। शहर के लखपेड़ाबाग में कोरोना पॉजिटिव पाए गए पूर्व प्रधान की पत्नी और बेटा भी संक्रमित मिले हैं। वहीं सिदौर क्षेत्र के मीरापुर गांव की रहने वाली एक किशोरी भी पॉजिटिव पाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन इलाकों में प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश डीएम संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दिए हैं।