फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

दो अस्पतालों में कोरोना की दस्तक, 19 और मिले पाजिटिव

Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। विभागों के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण सरकारी अस्पतालों तक पहुंच गया है। दो सीएचसी के कर्मचारियों के साथ जिले में 19 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में बाद सभी पीड़ितों को उपचार केे लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद देवा व सिद्धौर सीएचसी को बंद करने के साथ चिकित्सकों और कर्मचारियों को क्वारंटीन कराया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब संक्रमण अस्पतालों तक पहुंच गया है। देवा और सिद्वौर सीएचसी के दो कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इससे चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। देवा सीएचसी को बंद कराते हुए सभी सौ कर्मचारियों और चिकित्सकों को परिसर में ही क्वारंटीन करा दिया गया है। इसी प्रकार सिद्वौर सीएचसी के 22 लोगों को सीएचसी पर ही क्वारंटीन कराया गया है। दोनों सीएचसी को सैनिटाइज कराया जा रहा है। पुलिस का एक सिपाही भी करोना पाजिटिव पाया गया है। इसके अलावा जहांगीराबाद क्षेत्र के बेरहरा में चार और लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग पूर्व में पीड़ित पाए गए लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा उस्मानपुर का एक तथा सिद्वौर के हुसैनपुर के तीन लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed