फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Corona

14 पीएसी जवान समेत 26 कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

Wed, 01 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Corona
37- बाराबंकी। बनोकोडर ब्लॉक क्षेत्र के निंबहा गांव में कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद सील किया ग? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। पीएसी के 14 जवानों समेत जिले में 26 और कोरोना पाजिटिव मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट के बाद संक्रमित पाए गए सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जबकि इनके परिवार के 52 लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। पीएसी कैंपस पहले से ही सील चल रहा है। लेकिन जिन गांवों में नए मरीज मिले हैं उनकी सीमाओं को सील किया गया है। इसके साथ ही इन गांवों में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शुरू कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। इसकी चपेट में आकर 26 और लोग पाजिटिव पाए गए हैं इनमें पीएसी के 14 जवान भी शामिल हैं। इनमें से 12 जवान पूर्व में पीड़ित पाए गए जवानों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जबकि संदेह के आधार पर दो जवानों ने रैंडम जांच कराई तो दोनों जांच में पाजिटिव पाए गए हैं। जिस पर सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा त्रिवेदीगंज के बेलहरी गांव में पांच पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां पर एक चार वर्षीय मासूम, उसकी मां और पिता कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं ये सभी 24 जून को दिल्ली से आए थे और तभी से होम क्वारंटीन पर थे। इसके अलावा इसी गांव की मां-बेटी भी कोरोना पाजिटिव पाई गई हैं ये 24 जून को दिल्ली से गांव आई थी और तभी से होम क्वारंटीन पर चल रही थीं। इसके अलावा ठाकुरपुर गांव का रहने वाला एक युवक भी पाजिटिव पाया गया है। वहीं हैदरगश्ढ़ के गंगापुर संसारन गांव का एक युवक भी पाजिटिव पाया गया है यह युवक भी हाल ही में दिल्ली से आया था। जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद सभी के परिवार के 25 लोगों को होम क्वारंटीन करते हुए उपचार के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सदर तहसील के ओमनगर का रहने वाले एक युवक को आरोग्य सेतु एप से जानकारी मिली कि वह संक्रमण वाले इलाके में गया था। जांच कराई तो वो भी कोरोना संक्रमित निकला। वहीं सिद्वौर के बक्सावां और कोठी क्षेत्र के नसीरवापुर के रहने वाले भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं ये दोनों भी हाल ही में अमृतसर और जालंधर से वापस आए थे। वहीं असंद्रा क्षेत्र के रेहरा गांव का रहने वाला एक युवक 27 जून को गाजियाबाद से आया था और तभी से होम क्वारंटीन पर था। रामसनेहीघाट के निमहा गांव का रहने वाला एक युवक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाया गया है। वहीं टिकैतनगर कस्बे में भी एक युवक देररात पाजिटिव पाया गया था। जिस पर इन सभी परिवार के 27 लोगों को होम क्वारंटीन कराते गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
पीएसी में कोरोना पाजिटिव पाए जाने वाले जवानों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। इससे पहले भी आठ जवान कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं और ये सभी एक दूसरे के संपर्क में आने के बाद संक्रमित होना बताए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन के आदेश पर पूरे कैंपस को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
कोठी क्षेत्र के नसीरवापुर का रहने वाला एक युवक 17 जून को अमृतसर से आया था। सैंपलिंग के दौरान इसने अपना पता गलत दर्ज करा दिया। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की तलाश शुरू की तो इसे खोजने में उसे पसीना छूट गया। लेकिन लोगों की जानकारी हासिल करने के बाद इस युवक को खोज लिया गया।

जिले में बुधवार को दोपहर आई जांच रिपोर्ट में 14 पीएसी के जवान समेत 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा इनके गांव की सीमाओं को सील कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई के आदेश संबंधित एसडीएम को दिए गए हैं। जबकि पीएसी कैंपस पहले से ही सील चल रहा है। इस तरह से जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।
डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed