फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

कोरोना के पांच और केस मिले

Sat, 30 May 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के पांच युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद युवकों घर के आसपास के इलाके की सीमाओं को सील कराते हुए उनके परिवार के 21 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इलाके का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। ये सभी युवक पिछले दिनों दूसरे राज्यों से लौटे थे।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले दो युवक टिकैतनगर क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। ये दोनों युवक 24 मई को सूरत और मुंबई से लौटे थे। संदेह के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके नमूने जांच के लिए भेजते हुए दोनों को होम क्वारंटीन कराया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवकों को उपचार के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिवार के चार लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। तहसीलदार रामसनेहीघाट तपन मिश्रा ने बताया कि गांव की सीमाओं को सील कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मसौली और सफदरगंज क्षेत्र के दो गांवों में एक-एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुशील सिंह ने दोनों युवकों को हिंद अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों गांवों की सीमाओं को सील कराते हुए आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। दोनों के परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसके साथ ही गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। यह दोनों युवक 20 मई को दिल्ली और सूरत से आए थे। उन्हें प्रशासन ने होम क्वारंटीन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरियाबाद कस्बे का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले भी कस्बे का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। शनिवार को पॉजिटिव मिला युवक 16 मई को मुंबई से आया था। उसे होम क्वारंटीन किया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने युवक के निवास वाले वार्ड की सीमाओं को सील करा दिया है। परिवार के सभी नौ लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया है। सील किए गए इलाकों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके साथ ही आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed