फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cook's dead body found hanging in boys hostel

Barabanki News: बॉयज हास्टल में लटका मिला कुक का शव

Tue, 08 Oct 2024 04:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Oct 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Cook's dead body found hanging in boys hostel
शव मिलने के बाद घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस।  स्रोत- पुलिस
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के बॉयज हाॅस्टल में सोमवार को कुक की नौकरी करने वाले युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सीतापुर से पहुंचे पिता ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के ढाकिन मजरे रिहार गांव निवासी दीपू यादव (19) कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के बॉयज हास्टल में कुक की नौकरी करता था। वह कैंटीन में रहता था। सोमवार सुबह दीपू का शव यूनिवर्सिटी की एक बिल्डिंग की पुताई के लिए बनी बांस की सीढ़ी पर रस्सी से लटकता मिला।
विज्ञापन


कॉलेज खुलने पर सफाई के लिए पहुंचे कर्मियों ने शव लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच की। दीपू का मोबाइल नदारद है जो बंद चल रहा है। पिता मदन कुमार ने बताया कि रविवार की रात 8.30 बजे दीपू से फोन पर बात हुई थी। तब सब कुछ ठीक था। उसे आशंका है कि पुत्र की हत्या कर शव लटका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed