{"_id":"6aece9e1a473d691660f154a","slug":"control-room-set-up-to-curb-black-marketing-of-fertilizers-barabanki-news-c-315-1-brb1038-183807-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम शुरू
Fri, 06 Nov 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। खाद की किल्लत और मुनाफाखोरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता कदम उठाए हैं। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जनपद स्तर पर उर्वरक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 9116295764 है। यह कंट्रोल रूम बृहस्पतिवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक चालू रहेगा।
प्रशासन की पहल से सहकारी समितियों पर बृहस्पतिवार को 1650 बोरी यूरिया और 3970 बोरी डीएपी/एनपीके की आपूर्ति कराई गई है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जोत, जरूरत और फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार ही खाद लें। बोरियों पर तय मूल्य अंकित है। यदि कोई विक्रेता अधिक दाम वसूले या जबरन दूसरा उत्पाद थमाए, तो किसान तुरंत कंट्रोल रूम में शिकायत करें। दोषी विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद