{"_id":"69c6e575169bc6a51f0e9faa","slug":"consumers-are-spending-the-night-at-gas-agencies-barabanki-news-c-315-1-slko1014-162567-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गैस के लिए एजेंसियों पर गुजर रही उपभोक्ताओं की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गैस के लिए एजेंसियों पर गुजर रही उपभोक्ताओं की रात
Sat, 28 Mar 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की रातें एजेंसियों पर गुजर रही हैं। इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। एजेंसी संचालक गैस समय से न आने की बात कहकर हाथ खड़े कर रहे हैंं। इससे उपभोक्ताओं की समस्याएं और बढ़ती जा रही हैं।
जिले में करीब 22 दिनों से चला आ रहा गैस सिलिंडर का संकट अभी भी जारी है। प्रतिदिन करीब 12500 उपभोक्ता गैस लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि पहले यह स्थिति छह हजार से 6600 के आसपास थी। गैस की मांग दो गुने से ज्यादा हो गई है और आपूर्ति पहले की अपेक्षा कम हो गई है, जिसकी वजह से संकट बना हुआ है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग गैस एजेंसी पर रात गुजारने को मजबूर हैं। इसके बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वह दो दिनों से गैस के लिए चक्कर लगा रहे है लेकिन गैस नहीं मिल रही है। एजेंसी संचालक का कहना है कि दो दिन बाद लोड आया है वितरण कराया जा रहा है।