फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Construction agencies should improve their working system

Barabanki News: अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं निर्माण एजेंसियां

Tue, 19 May 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 19 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Construction agencies should improve their working system
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जल जीवन मिशन परियोजनाओं की समीक्षा में खराब गुणवत्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित निर्माण एजेंसियों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने के लिए चेतावनी दी। डीएम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा। जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों को भी दैनिक निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डीएम ने पूर्व में हुए स्थलीय सत्यापन में पाई गई कमियों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि पाइपलाइन डालने से पहले जैसी सड़क थी, उसे उसी गुणवत्तापूर्ण स्थिति में बहाल किया जाए। कमियां पाए जाने वाली सभी परियोजनाओं में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने दो टूक कहा कि निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed