फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   congressman blew mannequin of vasundhara

कांग्रेसियों ने वसुंधरा का पुतला फूंका

Mon, 22 Jun 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 22 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन कर राजस्थान की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि केेंद्रीय विदेश मंत्री व राजस्थान की सीएम को उनके पद से हटाया जाए नहीं तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

शहर में पुलिस लाइंस चौराहे के पास राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का पुतला फूंककर कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिजवी ने कहा कि भाजपा के पर्दे के पीछे का चेहरा बहुत ही खराब है। कहा देश में ललित मोदी जैसे फरार आर्थिक अपराधी की मदद करने के लिए यहां की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व राजस्थान की सीएम वसुधंरा राजे सिंधिया का नाम सामने आया है जो बहुत ही शर्मनाक है। कहा कि इन दोनों नेताओं को तत्काल उनके पद से हटाए जाने की जरूरत है। यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे पर कठोर कदम न उठाया तो कांग्रेसी शांत नहीं बैठेंगे और व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, दीपक सिंह रैकवार, केसी श्रीवास्तव, अकील अंसारी, मोहम्मद जफरूददीन, इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा, अजय रावत, जयंत गौतम, सागर सिंह, विजयपाल, रामहरख, पिंटू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed