फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Congress government in the state would be paradigm : Sheila

यूपी में मिसाल होगी कांग्रेस की सरकार: शीला

Sun, 21 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 21 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Congress government in the state would be paradigm : Sheila
कांग्रेस संदेश यात्रा में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी की ओर से यूपी में सीएम पद की उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि 27 साल में प्रदेश की जनता से सपा, बसपा और भाजपा की सरकारें देखीं। लेकिन यूपी का हाल किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन


विकास के बजाए वह और बदहाल ही हुआ है। इसलिए प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस भी खरी उतरेगी और ऐसी सरकार देगी जो एक मिसाल होगी। इससे पहले कांग्रेसियों ने सफेदाबाद से लेकर लखपेड़ाबाग तक जगह-जगह पर शीला दीक्षित का जोरदार स्वागत किया।   
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज मैदान स्थित ऑडिटोरियम में रविवार को कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान उमडे़ जनसमूह को देख पूर्व मुख्यमंत्री भी गदगद हो गईं और कहा कि जब तक यूपी नहीं उठेगा तब तक देश नही उठ पाएगा। यूपी को उठाना है तो कांग्रेस को लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो उत्साह यहां की जनता में दिखा है उससे साफ है कि प्रदेश की जनता यूपी में कांग्रेस की सरकार चाह रही है। जिले की पहचान चीनी से होती थी लेकिन वह पहचान समाप्त हो गई है।

आज बेरोजगारी बढ़ी है बेटे-बेटियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। इसलिए कांग्रेस प्रदेश की जनता को एक ऐसी सरकार देगी जो मिसाल होगी और सभी को समान अवसर देगी। राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह ने कहा कि जो उत्साह जिले के कार्यकर्ताओं में दिखा है यह उत्साह ही हमें यूपी में सत्ता दिलाएगा।

जनता के इस उत्साह को किसी भी कीमत पर कम नहीं होने दिया जाएगा। राज्यसभा सांसद ने सभी दलों पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश के कुछ जिले मैनपुरी, इटावा, एटा आदि ऐसे हैं, जहां पर किडनैपिंग का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में पानी, बिजली, सड़कें नहीं हैं किसानों के चेहरे से मुस्कुराहट गायब है, युवा बेरोजगार होता जा रहा है।


उन्होंनेे कहा देश के विकास की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी का अपना संसदीय क्षेत्र बदहाल है। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया, पूर्व मंत्री जफर नकवी, श्रीप्रकाश जायसवाल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी गयासुद्दीन किदवई, जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, विजयपाल गौतम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed