{"_id":"61e07fda4cda1218b5285db7","slug":"congress-candidates-barabanki-news-lko6133500198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनुज, ज्ञानेश, चित्रा व निर्मला कांग्रेस प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनुज, ज्ञानेश, चित्रा व निर्मला कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों को लेकर जारी की गई सूची में जिले के भी चार प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस ने जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से जहां अपने वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के नाम पर अपनी मुहर लगाई है वहीं जिले के कद्दावर नेता रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के घराने से चित्रा वर्मा को टिकट दिया है।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता ज्ञानेश शुक्ला को टिकट दिया गया है। यहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, राजलक्ष्मी वर्मा समेत कई लोगों ने दावेदारी की थी मगर ज्ञानेश द्वारा किए गए संघर्ष का फल उन्हें मिला है।
हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्मला चौधरी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में से चार की घोषणा होने के बाद शेष दो विधानसभा क्षेत्रों सदर व कुर्सी में दावेदारों के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
इनमें जैदपुर से प्रत्याशी घोषित किए गए पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया का नाम पहले ही बतौर प्रत्याशी लिया जा रहा था। माना जा रहा है कि यह घोषणा औपचारिक थी। चार उम्मीदवारों के नाम घोषित होने को लेकर बृहस्पतिवार को पूरा दिन कांग्रेसियों में चर्चाएं होती रहीं। शेष दो विधानसभा क्षेत्रों को लेकर कश्मकश व जोर आजमाइश भी तेज हो गई है।