फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Completed projects should be handed over

Barabanki News: पूरी हुई परियोजनाओं को किया जाए हैंडओवर

Sun, 15 Dec 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Completed projects should be handed over
बाराबंकी। जिले में संचालित जो परियोजनाएं पूरी हो गई हैं, उन्हें संबंधित विभाग को शीघ्र हैंडओवर कर दिया जाए। साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं का काम भी प्राथमिकता के आधार पर तय समयावधि में सुनिश्चित कराया जाए। यह निर्देश डीएम सत्येंद्र कुमार ने दिया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़ी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत जिन भवनों के निर्माण कार्य पूरे हो गए, जांच के बाद उन्हें संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण एवं सांसद निधि योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की स्थिति को परखा। निर्देश दिया कि मत्थेश्वर महादेव मंदिर खसपरिया और कोटवाधाम में विकास कार्य समय पर पूर्ण कर उनका हैंडओवर कराने के साथ ही जिला चिकित्सालय में अग्निशमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। सांसद निधि के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय पर पूर्ण कराए जाए। निर्देश दिया कि जिन कार्यों में पटाई के लिये मिट्टी की जरूरत है उसके लिये सरकारी स्तर पर नियमानुसार मिट्टी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कहा कि जिन भवनों का निर्माण पूरा हो गया है, बिजली विभाग वहां बिजली सप्लाई की व्यवस्था भी प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराए। बैठक में सीडीओ अन्ना सुदन, मीनाक्षी श्रीवास्तव, बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय, एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed