फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Complaints ranging from meter reader to sending arbitrary bills dominated

Barabanki News: हावी रही मीटर रीडर से लेकर मनमाना बिल भेजने की शिकायतें

Sat, 19 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Complaints ranging from meter reader to sending arbitrary bills dominated
बाराबंकी। बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण के पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा लगाए गए मेगा शिविर के दूसरे दिन भी मीटर रीडर नहीं आने, मनमाना बिजली बिल भेजने की शिकायतों की भरमार रही। इस दौरान उपभोक्ताओं में ऊर्जा निगम के कर्मियों, अफसरों व मीटर रीडरों की कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी भी दिखी। शिविर में 810 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से 226 शिकायतों को सुनवाई बाद मौके पर निस्तारित कराया गया। हालांकि बढ़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान न हो पाने से निराश हताश होकर लौटे।
विज्ञापन

घोसियाना स्थित बिजली दफ्तर में लगाए गए मेगा शिविर में अधीक्षण अभियंता राजबाला पहुंची। दिनभर आई शिकायतों के बारे में जानकारी ली और 1912 पर दर्ज शिकायतों का ब्यौरा मांगा। कहा कि शनिवार को शिविर का अंतिम दिन है इसलिए शिविर में चाहे देर तक रुकना पड़े, शिविर में आए उपभोक्ताओें की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

उपखंड कार्यालय मसौली में लगाए गए मेगा कैंप में एसडीओ विमलेश कुमार मौर्य ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। एक उपभोक्ता का मीटर खराब था। एसडीओ ने मीटर सेक्टर से भी कर्मचारियों को बुलाकर मीटर बदलवा दिया। देवा में महेंद्र कुमार ने बताया कि 250 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया है। तथा 35 लोगों का मीटर बदलवाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत खंड हैदरगढ़ कार्यालय पर लगे मेगा शिविर से अधिकारी नदारद मिले। शुक्रवार दिन में एक बजे शिविर में पहुंचे भिलवल उपकेंद्र के मल्लाही पुरवा के विशेसर भटखेरा के आशुतोष द्विवेदी ने गलत बिल आने की शिकायत की। शिवसरन साहू ने बताया करीब 11 हजार रुपये बकाया के सापेक्ष 5343 रुपया जमा किया था लेकिन ऑनलाइन दिखाई नहीं दे रहा है।
डिवीजन-- दर्ज हुई शिकायतें-- निस्तारण
बाराबंकी--375--85
हैदरगढ़--135--38
रामनगर--145--34
फतेहपुर-- 100--45
रामसनेहीघाट--55--23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed