{"_id":"5877cb0f4f1c1b7940ba8c4d","slug":"complaints-against-pd-supply-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी व आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ आयोग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी व आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ आयोग से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ शिकवा शिकायतों का दौर तेज हो गया। सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के प्रतिनिधि मो. सबाह ने परियोजना निदेशक तो बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम ने फतेहपुर में तैनात आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। वहीं अब तक कंट्रोल रूम में 7 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के प्रतिनिधि मो. सबाह ने परियोजना निदेशक एके सिंह पर ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप का खास होने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। आयोग को भेज गए पत्र में सबाह ने लिखा है कि एके सिंह जिले में वर्ष 2012 में बतौर बीडीओ रामनगर तैनात किए गए थे।
इसके बाद से वे मनेरगा आयुक्त, जिला विकास अधिकारी और जिला परियोजना निदेशक के पद पर तैनात हैं। यह अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और रामनगर विधानसभा के प्रधान और बीडीसी को ग्राम्य विकास मंत्री के पक्ष में कार्य करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
इनके जिले में रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। इसी प्रकार बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम ने आयोग को भेजे गए पत्र में फतेहपुर में तैनात आपूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार सपा का प्रचार कर रहे हैं। वह कोटेदारों को सपा के पक्ष में बने रहने का दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम में अब तक सात शिकायतें दर्ज की गई हैं।