{"_id":"617d99cc6d50b1102f4f5d2d","slug":"compition-barabanki-news-lko602517475","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला सम्मान और पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला सम्मान और पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में चल रही प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रंगोली की प्रतियोगिता हुई। शनिवार को प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सीडीओ एकता सिंह ने प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिताओं में शहर के कई स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम के तहत रंगोली प्रतियोगिता (जू.वर्ग) में उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेल प्रथम, कंपोजिट विद्यालय संदौली उमरपुर द्वितीय और शहर की जीजीआईसी की छात्राएं तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में प्रतिभा शिक्षा निकेतन, जीआईसी शहर और जमीउल रहमान किदवई इंटर कॉलेज क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा।
भाषण प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में पायनियर इंटर कॉलेज पहले, जमीलुर्रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज दूसरे तो शहर के जीआईसी के प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में ममता डिग्री कॉलेज की छात्रा भावना, काजोल और करिश्मा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में जमीलुर्रहमान की आंचल पहले तो पायनियर की दीपांशी दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्कूल बड़ेल की छात्रा इलमा पहले, पायनियर मांटेसरी स्कूल की सुप्रिया सिंह दूसरे और धौरमऊ उच्च प्राथमिक विद्यालय की कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की हर्षिता सिंह पहले, पायनियर मांटेसरी लखपेड़ाबाग की आकांक्षा और वैभवी दूसरे तथा जमीलुर्रहमान, जीजीआईसी देवा और पायनियर मांटेसरी स्कूल की प्रतिभागी क्रमश. नेहा, अनामिका और अंकुर तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग की लोकनृत्य विधा में जीजीआईसी बाराबंकी पहले, पायनियर इं. कॉलेज सत्यप्रेमीनगर दूसरे तो रफी मेमोरियल मसौली तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में जीजीआईसी बाराबंकी, केजीबीवी बंकी और जमीलुर्रहमान इं. कॉलेज पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आया। सभी विजेताओं को सीडीओ एकता सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी, ईओ पवन कुमार मौजूद रहे।