फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Commission's examination tomorrow at 33 centers, 15,162 candidates will be included

33 केंद्रों पर आयोग की परीक्षा कल, शामिल होंगे 15,162 अभ्यर्थी

Fri, 10 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Commission's examination tomorrow at 33 centers, 15,162 candidates will be included
बाराबंकी। सम्मिलित राज्य/ प्रवर सेवा की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 33 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 15162 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर प्रत्येक केंद्र पर जहां केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। वहीं 33 परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा 10 सेक्टर में बांटी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी एसडीएम व खंड विकास अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन

पीसीएस की इस परीक्षा को लेकर बनाए गए 33 परीक्षा केंद्रों में दो परीक्षा केंद्रों के पते में मिस प्रिंट की दिक्कत आ गई थी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख के साथ नियर जिला अस्पताल लिख दिया था तो श्री सांई इंटर कॉलेज आकाश मैरिज हाल जैदपुर अंकित हो गया था। इसमें सुधार के बाद आयोग ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर बताया कि राजकीय बालिका इंटर सतरिख व श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेडाबाग के अंकित हुए गलत पते की बजाय अभ्यर्थी इन पतों पर परीक्षा दे सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीसीएस की प्री परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 33 परीक्षा केंद्रों में दो केंद्रों के पते में त्रुटि सुधार के बाद आयोग ने इसे सही कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed