फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Color of holi from town to village

शहर से गांव तक चली फगुआ बयार

Sun, 12 Mar 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 12 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Color of holi from town to village
holi news - फोटो : अमर उजाला
फिजाओं में उड़ता गुलाल और होरियां फाग व होली के गीतों के धमाल ने शहर से लेकर गांव तक रंग जमाना शुरू कर दिया। शहर से गांव तक फगुआ बयार ऐसी चली कि होली की मस्ती छा गई। रविवार को हर तरफ होली की धूम रही और एक दूसरे को रंग लगाकर बच्चों ने खूब धमाल मचाया। फिल्मी व फागुनी गीतों के बीच चारों ओर होली की धूम मची हुई है।    
विज्ञापन

   
बाजार में जगह-जगह रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे.., जोगी जी वाह.. आदि गाने गूंज रहे थे। होली के दिन छाने वाली मस्ती की झलक एक दिन पूर्व रविवार को ही देखने को मिल गई। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। हांलाकि रविवार को सुबह मौसम में ठंडक रही लेकिन धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सुबह ग्यारह बजे से ही बाजार की चहल पहल चरम पर दिखने लगी। जिसे जो जहां मिला खरीददारी करने के साथ ही ढेर सारी बधाइयां दीं। सभी ने परिवार संग बाजार पहुंच जमकर खरीदारी की। बधाइयों का दौर अनवरत चला तो लोग वाटसअप पर एक दूसरे को संदेश भेजते रहे। पूरे दिन होली और सिर्फ होली की ही बात हुई। बच्चों ने अपने ढंग से पिचकारियों से लोगों को भिगोया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई, कपड़े, गुझिया, नमकीन से लेकर सब्जी आदि की लोगों ने खरीदारी की। बड़ों ने बच्चों की पिचकारी से लेकर कपड़ों तक हर मांग पूरी की। मोबाइल पर वाट्अप व एसएमएस की बहार रही और तरह तरह के आकर्षक संदेश एक दूसरे के मोबाइल पर भेजकर बधाई दी। अलमस्त और मदमस्त होरियारों की टोली ने होलिका दहन होने पर गुलाल उड़ाकर धमाल मचाया।       

गुझिया, पापड़ बनाने में व्यस्त रही महिलाएं      
रविवार का दिन महिलाओं के लिए बहुत व्यस्तता भरा रहा। घर के अन्य कार्यो के साथ ही पूरे दिन गुझिया, पापड़, चिप्स, नमकीन बनाने मेें मगशूल रहे। खासकर सास बहुएं बातचीत करते हुए गुझिया आदि बनाने में तल्लीन रहीं। इस बीच मौका निकालकर अपनों से मोबाइल पर बातचीत भी हुई और बधाइयों का आदान प्रदान किया गया। बंदरों से पापड़, चिप्स आदि बचाने के लिए हाथ में डंडा देकर बड़े बच्चों की ड्यूटी लगाई गई। बच्चे रंग की चर्चा करने व पिचकारी एक दूसरे को दिखाने में मशगूल रहे।        
  
पांच सौ रुपये तक बिकी गुझिया      
होली के चलते मांग बढ़ने का दुकानदारों ने भी पूरा फायदा उठाया। खासकर खोवा 320 से 350 रुपये, पनीर 280 रुपये किलो, रेडीमेड गुझिया 350 से 500 रुपये किलो में बिका। वहीं फलों के दाम भी ऊंचे रहे। खोवा मार्केट पहुंचे लोगों ने बढ़े दामों पर भी इनकी खरीद की। मिठाई की दुकानों पर तरह तरह की वैरायटी खूब पसंद की गई। जेब के वजन के अनुसार लोगों ने आवश्यक वस्तुएं खरीदीं।       



यात्रियों में रही गंतव्य तक पहुंचने की ललक      
रोडवेज बस डिपो पर यात्रियों का भीड़ दिन भर लगी रही। यही हालत रेलवे स्टेशन की भी रही। गंतव्य तक पहुंचने और होली पर अपनों से मिलने की ललक लिए लोग बसों का इंतजार करते रहे। लंबी दूरी वाली बसों के हाईवे से निकल जाने के कारण शहर के अंदर यात्रियों को दिक्कत हुई। होली सोमवार को होने के चलते ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed