{"_id":"6a2786d94c4a8d2724012393","slug":"collision-between-two-trucks-on-highway-in-barabanki-flames-erupted-with-an-explosion-driver-burned-to-death-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; दो लोग जिंदा जले, दृश्य देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; दो लोग जिंदा जले, दृश्य देख कांप गए लोग
Tue, 09 Jun 2026 08:52 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:52 AM IST
सार
बाराबंकी में हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। धमाके के साथ आग की लपटें उठीं। केबिन में बैठे दो लोग जिंदा जल गए। दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
टक्कर के बाद जला हुई ट्रक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी के पास मंगलवार आधी रात में दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसके बाद उनमें आग लग गई। एक ट्रक के केबिन में बैठे दो लोग जिंदा जल गए। तीसरे को गंभीर अवस्था मे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताया गया आधी रात करीब 2.30 बजे चौबीसी के पास हाईवे पर खड़े भूसी लदे ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया था। इसमें मुर्गी दाना लदा था। जोरदार धमाके के साथ आग की लपटें उठीं।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियों ने ट्रक के अंदर फंसे युवक को बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। उसकी पहचान लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) के रूप में हुई है। जबकि ट्रक के पूरी तरह जलने से दो युवक जिंदा जल गए।
विज्ञापन
पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया हादसे में वाहन ने लगी आग में दो लोगों की मौत हुई है। एक घायल को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। आवागमन बहाल करा दिया गया है। एक ट्रक में मुर्गी दाना लदा था। हादसे की वजह पता की जा रही है।