{"_id":"649c162ac88ebde44f053ec4","slug":"colleges-got-five-lecturers-transfer-of-one-barabanki-news-c-13-1-310898-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महाविद्यालयों को मिले पांच प्रवक्ता, एक का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महाविद्यालयों को मिले पांच प्रवक्ता, एक का स्थानांतरण
Wed, 28 Jun 2023 04:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 28 Jun 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। उच्च शिक्षा विभाग में अलग-अलग शहरों में तैनात पांच प्रवक्ताओं का स्थानांतरण जिले के अलग-अलग राजकीय महाविद्यालयों में किया गया है, जबकि एक प्रवक्ता का स्थानांतरण गैर जनपद हुआ है।
हिंदी के प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार सिंह को राजकीय महिला महाविद्यालय झांसी से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरख, राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. निलय तिवारी को गौतमबुद्ध राजकीय महाविद्यालय दर्शन नगर अयोध्या से राजकीय महाविद्यालय हसौर, इतिहास के प्रवक्ता डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी को उच्च शिक्षा परिषद लखनऊ से राजकीय महाविद्यालय हरख, रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार को कांशीराम राजकीय निनौआ फर्रुखाबाद व समाजशास्त्र प्रवक्ता रामलाल को राजकीय महाविद्यालय पिहानी हरदोई से संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महा. हरख स्थानांतरित किया गया है। राजकीय महाविद्यालय हसौर से राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. राणा इंद्रजीत सिंह का स्थानांतरण अयोध्या हुआ है। संवाद