{"_id":"5fef66928ebc3e3b850d0155","slug":"cold-weather-barabanki-news-lko557692462","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन भरी ठंड से कांपे लोग,भोर में कोहरे से रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन भरी ठंड से कांपे लोग,भोर में कोहरे से रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
बाराबंकी। सुबह हो रही ठंड में कुछ इस तहर कंबल से लिपटे नजर आए बाइक सवार लोग।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। नए साल का पहला दिन कड़ाके की ठंड के बीच गुजरा। भोर में घने कोहरे के कारण वाहन रेंगते रहे। सुबह दस बजे के बाद सूरज की लालिमा निकली। धूप खिलने के साथ लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली किंतु शाम ढलते ही हवा के बीच गलन बढ़ गई। सड़कों पर जल्द ही सन्नाटा पसर गया। शहर में कई जगह लोग अलाव के पास दिन भर हाथ सेंकते रहे। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। चार दिन तक ठंड और कोहरे के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
शुक्रवार को नए वर्ष के स्वागत के जोश के बीच ठंड भी पूरी असरदार दिखी। हांड़कंपा देने वाली शीतलहरी से लोग कांपते रहे। तमाम लोग घरों में दुबके रहे या फिर जो निकले वह ठंड से बेहाल नजर आए। सुबह कोहरे का आलम यह था कि एक मीटर भी आगे दिख नही रहा था। लाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए। 9 बजे तक मजबूरी में लोग निकल रहे थे।
दस बजे के बाद नए वर्ष का सूरज लालिमा के रूप में निकला। धीरे-धीरे धूप खिली तो दिन में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली। बच्चे घर से निकलकर पार्कों में तो लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंचे। हाईवे पर वाहन ठीक से नहीं चल पा रहे थे। इस कारण रात से लेकर सुबह तक कई जगह हादसे भी हुए। मौसम विभाग ने बाराबंकी का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन
इस सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन बताया जा रहा है। दिन में चल रही दक्षिण और पूर्वी हवा के कारण शाम को गलन फिर बढ़ गई। शहर के पटेल तिराहा, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के मुख्य छाया चौराहा, धनोखर चौराहा व घंटाघर पर लोग अलाव तापते रहे। नए वर्ष का पहला दिन होने के बावजूद शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर, नगर पालिका, लईया मंडी की दुकानें शाम को जल्द ही बंद हो गईं।
फैजाबाद के मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि इस सप्ताह में तीन से पांच जनवरी तक घने बादल छाए रहेंगे और ठंड के तेवर बरकरार रहेंगे। ऐसे में लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।
ठंड में बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. राजेश कुशवाहा का कहना है कि ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को ऐसे मौसम में घरों से बाहर न निकलने दें। यदि बहुत ही जरुरी हो तो पूरा शरीर गरम कपड़ों से ढकने के बाद ही बाहर जाने दें। इसी प्रकार बुजुर्गों का भी ध्यान रखें और यदि जरा भी दिक्कत हो तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। क्योंकि मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है और ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है जो बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए नुकसानदायक है।
जिला प्रशासन स्वयंसेवी संस्थाओं ने मदद को बढ़ाए हाथ
ठंड को देखते हुए पूरे जिले में जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका और सभी एसडीएम को अलाव जलाने के साथ ही जरूरतमंदों को कंबल मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए हैं। उधर कई जगह नेताओं और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा कंबलों का वितरण किया जा रहा है। कई संस्थाएं गर्म कपड़े बांट रहीं हैं।