नदियों की ड्रेजिंग कर बाढ़ का निकालेंगे स्थायी हल : सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नदियों की ड्रेजिंग कर बाढ़ का स्थायी हल निकाला जाएगा और सरकार इस दिशा में कार्य भी कर रही हैं। बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है इसका जिम्मा प्रभारी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ ही अधिकारियों को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि मैं इसी की समीक्षा करने निकाला हूं। बस्ती, गोंडा के बाद बाराबंकी में बाढ़ से बचाव कार्य परखे। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को टिकैतनगर क्षेत्र के जेबीएस महाविद्यालय में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करने से पहले जनसभा को भी संबोंधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष बारिश अधिक हुई है जिससे जलपलावन की स्थिति बनी है। कई गांव बाढ़ की चपेट मेें आए हैं। बाढ़ पीड़ितों में बराबर राहत सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। इसका जिम्मा प्रभारी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ ही अधिकारियों को सौंपा गया है जो पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। इस बार बाढ़ राहत सामग्री में बदलाव किया गया है पहले औपचारिकता निभाई जाती थी लेकिन अब दस किलो चावल, दस किलो आटा, दस किलो आलू के अलावा दाल, मसाले आदि दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार की संवेदना है और वह स्वयं इसकी समीक्षा कर रहे हैं।
पहले बाढ़ से जनहानि, सर्पदंश, बोरवेल में गिरने, गैस रिसाव आदि से होने वाली मौतों पर आर्थिक मदद नहीं मिलती थी लेकिन सरकार अब ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। सीएम ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सरकार कार्य कर रही है इसके लिए नदियों की ड्रेजिंग कराकर इसका तटबंधों की सुरक्षा का स्थायी हल निकाला जाएगा।