फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cm visit

सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की सभाएं आज, तैयारी पूरी

Thu, 16 Sep 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
cm visit
बाराबंकी। सीएम योगी आदित्यनाथ की दो सभाओं को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को दिनभर कसरत के बाद सुरक्षा कर्मियों और अफसरों को उनकी ब्रीफिंग कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई। इससे पूर्व डीएम व एसपी से लेकर सीएम की सुरक्षा में तैनात लखनऊ से आए अधिकारी भी दोनों स्थानों पर हेलीपैड, सभा स्थल का जायजा लिया। देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हरख के जनपद इंटर कॉलेज के मैदान में उतरेगा। इसको लेकर एक दिन पहले देर रात तक जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं। बुधवार को तैयारियों में जुटे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी बैठक रिहर्सल व ब्रीफिंग करने में दिनभर मशगूल रहे।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के जवान लगाए गए। इसको लेकर दूसरे जिलों से भी अधिकारी व जवान पहुुंचे। वहीं सम्मान पाने वाले लाभार्थियों को आमंत्रण व उन्हें कार्यक्रम स्थल पर समय से लाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख व सदर विधानसभा क्षेत्र के जीआईसी के ऑडीटोरियम में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम है। यहां पर करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान भी मुख्यमंत्री करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एक सप्ताह से प्रशासन तैयारियों में जुटा था। दिन रात की तैयारियों के बाद कार्यक्रम स्थल की सूरत बदलने के साथ शहर के चौराहे व कई सरकारी कार्यालय भी चमकाए गए। इसको लेकर बुधवार को पूर्वाभ्यास किया गया तो बैठक व ब्रीफिंग के जरिए हैलीपैड से लेकर मंच तक और पंडाल से लेकर सड़क तक की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी प्वाइंट की जानकारी देकर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस के जवानों कें साथ मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी भी हर प्वाइंट पर लगाए गए।
इसको लेकर दूसरे जिलों से पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी जिले में पहुंचकर अपनी आमद दर्ज कराई तो उनकी भी ड्यूटी लगाई गई। विधानसभावार कार्यक्रम स्थलों पर परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के पत्थर भी सजा दिए गए। बस मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही यह औपचारिकता भी पूरी हो जाएगी।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले लाभार्थियों को जहां आमंत्रण दे दिया गया है। वहीं संबंधित विभाग उन्हें कार्यक्रम स्थल पर लाने का इंतजाम करेगा। चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम किसी चुनावी सभा से कम नहीं होगा। वहीं डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी यमुना प्रसाद व सीडीओ एकता सिंह हर विंदु की समीक्षा व बार-बार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वयं तैयारियों को परखने में लगे रहे।

पूरे जोन से बुलाई गई फोर्स
सीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जिले में होने वाली दो सभाओं में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए इसको लेकर पूरे अयोध्या जोन से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। सीएम की सुरक्षा में करीब बारह सीओ, छह एएसपी समेत भारी संख्या में इंस्पेक्टर, एसआई व सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed