फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CM gave assurance investigation

सीएम ने निष्पक्ष्ा जांच का भ्ाराेेसा दिया

Tue, 04 Aug 2015 11:15 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

बाराबंकी के कोठी थाने में जलाई गई महिला के परिवारीजनों से मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन

सीएम ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देंगे।
कहा कि जिस एजेंसी से कहो जांच करा देंगे। वहीं मामले में सीबीसीआईडी जांच के खिलाफ पीड़ित ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
 बीते 6 जुलाई को कोठी थाने में पति को छुड़ाने गई महिला को जिंदा जलजा दिया गया था। मामले में तत्कालीन एसओ रायसाहब यादव व एसआई अखिलेश राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद शासन ने मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दिया था। मंगलवार को सपा नेता करुणेश द्विवेदी पीड़ित परिवारीजनों से मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद सीएम ने कहा कि घटना में निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फिर भी अगर परिवारीजनों को अगर न विश्वास हो तो जिस एजेंसी से कहें उस एजेंसी जांच करा देंगे।
सीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि परिवार को आर्थिक मदद व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अब पीड़ित परिवार में भी न्याय की उम्मीद जगी है।


सीबीसीआईडी जांच के खिलाफ हाईकोर्ट मेें दिया प्रार्थना पत्र
कोठी मामले में सीबीसीआईडी जांच के विरोध में वादी ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित ने कहा है कि मामले में सीबीआई जांच कराने के साथ ही मृतका के मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। बताते चले कि पीड़ित परिवार ने इस मामले में सीबीसीआईडी को बयान देने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed