{"_id":"67fabf2fdda5088bc308a5ae","slug":"clouds-in-the-morning-heat-in-the-afternoon-made-people-miserable-barabanki-news-c-315-1-slko1014-137058-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सुबह छाए बादल, दोपहर में तपिश ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सुबह छाए बादल, दोपहर में तपिश ने किया बेहाल
Sun, 13 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम का मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। शुक्रवार देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल छटने पर धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। इसके चलते आंधी पानी के बाद करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरे पारे के बाद भी शनिवार को उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। रात में हुई बूंदाबांदी के बाद सुबह आसमान पर छाए बादल देख किसानों की परेशानी बढ़ गई। उन्हें खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल के साथ दो दिन पहले बारिश से भीगी फसल खराब होने की चिंता भी सताने लगी। नुकसान से बचने के लिए अधिकांश किसान सुबह से ही खेतों में पहुंचकर फसल की कटाई और मडाई में लग गए। हालांकि गनीमत रही कि आसमान में छाए बादल जल्दी गायब हो जाने के बाद तेज धूप निकल आई। इससे किसानों ने राहत महसूस की। लोगों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह से रहा तो बीते दिनों भीगी फसल के भी पूरी तरह सूख जाने से नुकसान कुछ हद तक कम हो सकेगा।