{"_id":"5a3556514f1c1bc45b8bc4e2","slug":"city-streets-destroyed-by-illegal-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर अवैध पार्किंग बनी शहर का नासूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर अवैध पार्किंग बनी शहर का नासूर
बाराबंकी
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
सतरिख नाका मुख्य चौराहा के पास किनारे खड़े भार वाहनों की वजह से लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्ज बढ़ता ही गया ज्यों-ज्यों दवा की। कुछ ऐसा ही हाल जिले की पार्किंग व्यवस्था व सड़क पर हो रहे व्यवसाय का है। फुटपाथ तक काबिज दुकानें और सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहे हैं।
प्रशासन की उदासीनता के चलते बिन इलाज शहर का मर्ज बढ़ता ही जा रहा है। रोड पर मरम्मत के लिए खड़े वाहन, सड़क पर अवैध पार्किंग, अनलोड करते वाहन, फुटपाथ पर वाहनों की सजी दुकानें सड़क को संकरा ही नहीं कर रही बल्कि आए दिन दुर्घटना को दावत दे रही हैं।
अवैध पार्किंग और सड़क पर चल रहे व्यवसाय के चलते जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। ये काम प्रशासन की सरपरस्ती में हो रहा हो या प्रशासन की उदासीनता से, कुछ भी हो, सड़क तक फैली दुकानें, रास्ते में खड़े वाहन के बीच आम आदमी किसी तरह बचकर निकलने को विवश है। उसकी यह विवशता हुक्मरानों से सवाल करती है कि आखिर कब इस जाम व स्थिति से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
पल्हरी चौराहे के समीप करीब तीन सौ मीटर के दायरे में सड़क पर वाहन खड़े कर उनकी मरम्मत की जा रही है। यहां पर चल रहे व्यवसाय ने फुटपाथ ही नहीं, मुख्य सड़क को भी अपने गिरफ्त में ले लिया है। पल्हरी चौराहे के समीप सड़क पर वाहन खड़े कर उनकी मरम्मत की जाती है। सड़क पर मरम्मत के लिए खड़े वाहनों से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। फैजाबाद-लखनऊ मुख्यमार्ग होने के कारण बड़े वाहनों का आना जाना रहता है। ऐसे में सड़क पर खड़े वाहन दुघर्टना को दावत दे रहे हैं।
फैजाबाद-लखनऊ मार्ग पर अंबेडकर छात्रावास के पास लगने वाली कार बाजार लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही है। कार बाजार में सजी गाड़ियां ट्रायल के लिए सड़क पर ही खड़ी कर दी जाती हैं। जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रास्ते में खड़े वाहनों से आम आदमी बचकर किसी तरह निकलने को मजबूर है। सड़क पर चल रहे व्यवसाय व अवैध पार्किंग जैसे मुद्देे पर प्रशासन मौन है।
शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहा नाका चौराहे के समीप ही भाड़ा टैंपों वालों का रोड पर ही जमावड़ा रहता है। फुटपाथ ही नहीं सड़क तक ये लोग काबिज रहते हैं। बेतरतीब ढंग से खड़े यह वाहन अक्सर जाम का कारण बनते हैं। इसके अलावा वर्मा कोठी के समीप भी इसी तरह का भाड़ा टैंपो वालों का अड्डा है जो अवैध रूप से संचालित हो रहा है। यहीं नहीं, जिला अस्पताल के सामने किराए की गाड़ी के वाहन अवैध रूप से पार्क किए जा रहे हैं। फुटपाथ से लेकर सड़क पर खड़े इन वाहनों से आए दिन जाम लगता रहता है।
फैजाबाद लखनऊ मार्ग पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने री-सेल बाइक बाजार का धंधा सड़कों पर फलफूल रहा है। फुटपाथ से लेकर सड़क तक बाइक सजी हैं। बाइक बाजार की भीड़ भी फुटपाथ से बढ़कर अब सड़क तक पहुंच गई है। ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है और लोग अपनी बाइक रोड पर ही पार्क कर खरीदारी करते हैं, जिससे अक्सर जाम लगा रहता है। यहीं नहीं, सड़क पर बाइक की रिपेयरिंग का भी व्यवसाय चल रहा है। सड़क पर हो रहे इस व्यवसाय से आम लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में जहां भी अतिक्रमण है, अभियान चलाकर हटाया जाएगा। पूर्व में अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ को खाली कराया गया था। अगर दुकानदार फिर काबिज हो गए हैं तो अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ खाली कराया जाएगा। साथ ही व्हाइट लाइन खींच कर दुकानदारों को हद में रहने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद यदि कोई अतिक्रमण -संगीता कुमारी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद