फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   City Development Minister visited and tested the reality of cleanliness campaign

Barabanki News: नगर विकास मंत्री भ्रमण कर परखी सफाई अभियान की हकीकत

Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
City Development Minister visited and tested the reality of cleanliness campaign
- सड़क किनारे डस्टबिन रखने व गंदगी न बरतने की हिदायत
विज्ञापन

- नगर विकास मंत्री ने किया तीन निकायों क्षेत्रों का निरीक्षण
- विकास कार्यों के लिए नहीं होने दी जाएगी बजट की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को शहरी क्षेत्र की तीन नगर पंचायतों का भ्रमण कर सफाई अभियान की हकीकत को परखा। उन्होंने नगर पंचायत देवा, फतेहपुर व रामनगर का निरीक्षण कर सड़कों के किनारे डस्टबिन रखने व सड़कों पर गंदगी न करने की नसीहत भी मौजूद क्षेत्रवासियों को दी।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं एवं सफाई कर्मियों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्षों को क्षेत्र के विकास के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश देते हुए भरोसा दिलाया कि इसमें बजट की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ही बनवाने की अपील भी की।
विज्ञापन

बनाएं डीपीआर, नहीं होगी बजट की कमी
फोटो- 3, 4 7
देवा। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने देवा कस्बे में कौमी एकता द्वार के निकट चितवन का पौधा लगाया। इसके बाद मजार रोड का पैदल भ्रमण कर होटल संचालकों को डस्टबिन रखने एवंं गंदगी न करने की हिदायत दी। व्यापारियों ने फूल बरसाकर व भाजपाईयों ने माला पहनाकर स्वागत किया। पार्किंग स्टैंड पर टूटी हुई इंटरलॉकिंग देख चेयरमैन हारून वारसी को तत्काल बनवाने के निर्देश दिए। मजार पहुंचकर श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था को देखा। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को प्रमुखता से विभागीय मंत्री के समक्ष उठाया। इस पर भरोसा दिलाया कि आप कार्यों का डीपीआर बनवाए, बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फतेहपुर नगर पंचायत के पटेल चौराहे पर मंत्री ने ईओ शिवमूर्ति को ठेला-खोमचों के आगे डस्टबिन रखने व सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एमएलसी अंगद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम चंद्रकांत त्रिपाठी, ईओ छोटेलाल तिवारी आदि भी मौजूद रहे।


महादेवा को नगर पंचायत में शामिल कराने का भरोसा
फोटो- 5 व 6
रामनगर। नगर पंचायत रामनगर परिसर में पौधरोपण कर मंत्री ने सफाई कर्मियों व सभासदों से बातचीत की। इसके बाद वह बुढि़या माता मंदिर के पास नाले की सफाई व्यवस्था परखने के बाद निर्देश दिया कि बारिश में कहीं भी जलभराव न होने पाए। चेयरमैन रामशरण पाठक ने महादेवा को नगर पंचायत में शामिल करने, नियमित ईओ की तैनाती व नाला निर्माण का प्रस्ताव दिया। मंत्री ने लोकसभा चुनाव के बाद सीमा विस्तार पर अग्रिम कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed