{"_id":"6a99d64ff860fa47e20c42b6","slug":"children-immersed-in-the-spirit-of-kanha-janmashtami-festival-celebrated-barabanki-news-c-315-1-brb1038-178592-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कान्हा के रंग में रंगे नौनिहाल, मनाया जन्माष्टमी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कान्हा के रंग में रंगे नौनिहाल, मनाया जन्माष्टमी महोत्सव
Fri, 04 Sep 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के वेदम वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व भक्ति, संस्कृति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा से भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
समारोह का शुभारंभ सुमधुर भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
फूलों की होली और विविध आनंदमयी गतिविधियों ने बच्चों के उत्साह को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण रैंप वॉक रहा, जहां पारंपरिक पोशाकों में सजे बच्चों ने अपने आत्मविश्वास और मासूमियत से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विद्यालय प्रशासन ने संदेश दिया कि भारतीय त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। शिक्षा तभी पूर्ण होती है जब वह संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जुड़े।
अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ इस आनंदमयी उत्सव का समापन हुआ।
जन्माष्टमी पर बच्चों ने फोड़ी मटकी : बड्डूपुर। क्षेत्र के युगान्तर विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही हांडी प्रतियोगिता थी। इसमें छात्र-छात्राओं ने मिलकर पिरामिड बनाया और मटकी फोड़ी। (संवाद)