{"_id":"614e20ba8ebc3e09f95a91ac","slug":"child-dies-in-road-accident-barabanki-news-lko5971148142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा के खानपुर गांव के पास शुक्रवार को वाहन की टक्कर से साइकिल पर मामा संग जा रहे एक बच्चे की मौत हो गई। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों की आंखें नम हो गईं।
सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे लदई मजरे थलवारा गांव निवासी गुरुनारायन पाल का पुत्र दिव्यांश (8) मल्लाहन पुरवा निवासी मामा श्यामू के साथ साइकिल पर खानपुर गांव में कोचिंग पढ़ने गया था। वापस आते समय सुबेहा मार्ग पर बिशेनन पुरवा मजरे खानपुर दवा लेने के लिए जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार लोडर की टक्कर लगने पर नीचे गिरे दिव्यांश को बेकाबू वाहन रौंदता हुए आगे निकल गया।
हादसे में दिव्यांश की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन को घेरकर सूचना पुलिस को दी। वाहन एचपी गैस वितरक एजेंसी सुबेहा का बताया जाता है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक सुंदरलाल तिवारी निवासी सराय मानिक को हिरासत में लिया है। दिव्यांश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान का कहना है कि मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।