फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Child dies due to soil sinking, brother and sister serious

मिट्टी धंसने से बालक की मौत, भाई व बहन गंभीर

Sun, 14 Mar 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to soil sinking, brother and sister serious
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। गांव के बाहर सूखे तालाब से मिट्टी खोदते समय मिट्टी धंसने से मलबे के नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई। साथ में मौजूद एक बालक व उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल मिट्टी हटाकर बाहर निकाला लेकिन तब तक एक बच्चे की मौत हो गई थी। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया।
विज्ञापन

रविवार को लोनीकटरा थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा मजरे ख्वाजापुर गांव निवासी सत्यनाम का दस वर्षीय पुत्र अमन गांव के ही अपने साथी सुमित (12) व उसकी बहन सावित्री (14) के साथ घर की पोताई के लिए तालाब से मिट्टी लाने गया था। इस दौरान तालाब के पास पटे हुए नाला के नीचे से मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी धंस गई तथा अंदर मौजूद तीनों बच्चे उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

इस दौरान साथ में मौजूद सुमित व उसकी बहन सावित्री के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक अमन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस हादसे में घायल सुमित व उसकी बहन सावित्री को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। एसओ दुर्गाप्रसाद शुक्ल ने बताया परिवारीजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं थे। इसके चलते पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनको सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed