{"_id":"66930bc0a83caeb9230e1ff4","slug":"child-dies-after-treatment-commotion-for-three-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1007-120526-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: इलाज के बाद बच्चे की मौत, तीन घंटे हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: इलाज के बाद बच्चे की मौत, तीन घंटे हंगामा
Sun, 14 Jul 2024 04:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
मृतक आर्यन फाइल फोटो
फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला ब्राह्मणी टोला में एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक से उपचार कराने के बाद घर पहुंचे बालक की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। शुक्रवार देर रात परिजन बंद क्लीनिक के सामने पहुंच गए और पूरी रात बैठे रहे। शनिवार सुबह भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ ने मौके पर पहुंचकर हालात का संभाला। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिकित्सक के पिता के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पथरापुर नौबस्ता गांव निवासी राजेश कुमार का दो वर्षीय पुत्र आर्यन लगातार दस्त आने से बेहाल था। शुक्रवार को परिजनों ने उसे फतेहपुर के मोहल्ला ब्राह्मणी टोला स्थित सहगल क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां बच्चे का उपचार किया गया। शाम को परिजन बच्चों को लेकर घर चले गए। इस दौरान मासूम आर्यन की मौत हो गई। इसके बाद रात में ही परिजन शव लेकर क्लीनिक पहुंचे, लेकिन वह बंद मिला। रोते बिलखते आक्रोशित परिजन क्लीनिक के सामने ही बैठे रहे। पिता राजेश ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से उपचार कर एक्सपायरी दवा दी गई। जिससे बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सक के पिता पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया। जबकि वह डॉक्टर नहीं हैं।
सुबह होते ही तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंची सीओ बीनू सिंह की भी परिजनों ने नहीं सुनी। इस दौरान शव को गोद में लेकर मां पुष्पा क्लीनिक से पैदल चलने लगी तो उसके पीछे पुलिस के साथ तमाम ग्रामीण भी चल पड़े। स्थिति की गंभीरता को देख देवा, बड्डूपुर, मोहम्मदपुर खाला की पुलिस फोर्स बुला ली गई। परिजन हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
सीओ ने चिकित्सक पर केस दर्ज करने की बात कही और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को परिजन तैयार हुए। फतेहपुर के कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि क्लीनिक के डॉ. सुमित सहगल के पिता पीजे सहगल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चिकित्सकों की टीम इस प्रकरण की जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में थी शादी
राजेश कुमार के एक छह वर्ष की पुत्री मधू है। काफी मन्नतों के बाद आर्यन का जन्म हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था। क्योंकि आर्यन के चाचा टिंकू का वैवाहिक समारोह भी शनिवार को था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। आर्यन की मां उसको गले से लगाकर बदहवास होकर चीख रही थी।
डॉक्टर ने नकारे आरोप
क्लीनिक के डाॅ. सुमित सहगल ने बताया कि उनके पास एमबीबीएस व एमडी की डिग्री है। बच्चे को शुक्रवार की सुबह लाया गया था, जिसका उपचार करने के बाद शाम पांच बजे स्वस्थ होने पर घर को भेज दिया गया था। इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई है। पिता पर लगाए गए आरोप गलत हैं। रात 11 बजे क्लीनिक बंद था।