फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chief Minister Jan Arogya Mela organized at 53 health centers

53 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

Mon, 11 Oct 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jan Arogya Mela organized at 53 health centers
बाराबंकी। साहब पांच दिन से बुखार से परेशान हन, तमाम दवाएं खाए चुके हैं लेकिन तनिकव आराम नाही मिला। बड्डूपुर पीएचसी पर दवा लेने आए रामदुलारे ने ये बातें वहां मौजूद चिकित्सक से कहीं।
विज्ञापन

पीएचसी पर मौजूद चिकित्सक यूएन मिश्रा ने रामदुलारे को देखकर जांच कराई और कहा कि दादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। वायरल फीवर है, नियमित दवाओं के सेवन से यह पांच-छह दिन में ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वायरल फीवर बहुत तेजी से फैला हुआ है और ज्यादातर लोग इसकी चपेट में हैैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। बुखार आने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच अवश्य कराएं और चिकित्सक के बताए अनुसार दवाओं का सेवन करें।
विज्ञापन

जिले के 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। यहां पर मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों द्वारा आने वाले मरीजों की जांच कराने के उपरांत दवाएं दी जाती हैं। रविवार को पीएचसी पर आयोजित मेले में सबसे ज्यादा संख्या महिला मरीजों की रही। इस दौरान करीब 18 सौ मरीज देखे गए। इनमें बच्चों की संख्या 300 के आसपास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि पीएचसी पर आयोजित मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त चिकित्सकों के साथ ही स्टॉफ की ड्यूटी लगाई जाती है। मेले में आने वाले मरीजों को जांच और उपचार तथा दवाएं मुफ्त दी जाती हैं। यदि कोई मरीज गंभीर होता है तो उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed