{"_id":"579f8f604f1c1be3762b98d4","slug":"cheers-bol-bom-in-lodheshwar-mahadeva","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के जयकारों से गूंजा लोधेश्वर महादेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के जयकारों से गूंजा लोधेश्वर महादेवा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। सावन के दूसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से पूरा महादेवा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं में शिव दर्शन व जलाभिषेक को लेकर बेताबी रही।
रविवार की रात 10 बजे से ही श्रद्धालु कतार में लग कर मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करने लगे। रात बारह बजकर 10 मिनट पर जैसे ही मंदिर का मुख्य द्वारा खोला गया, शिव दर्शनों के लिए श्रद्धालु टूट पड़े।
भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से ही हो रही बारिश के बावजूद शिव दर्शन के लिए मंदिर के बाहर करीब तीन किमी लंबी लाइन लगी रही। अव्यवस्थाओं पर शिवभक्तों की आस्था भारी दिखी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल सतर्क रहा।
विज्ञापन
महादेवा परिसर में स्थित लोधेश्वर शिव के दर्शनों के लिए सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मेला परिसर में लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, रायबरेली व अमेठी सहित आसपास के जिलों के अलावा जिले के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं में दर्शन व जलाभिषेक करने का गजब का उत्साह रहा।
पहले दर्शन के लिए मंदिर के गेट से रात 10 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। रात बारह बजकर 10 मिनट पर कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिव दर्शनों के लिए टूट पड़ी। जिसे संभालने के लिए अंदर काफी पुलिस बल मौजूद रहा।
लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ व उत्साह को देखते
हुए सभी किनारे खड़े रहे। सुबह करीब चार बजे से हो रही बारिश के बावजूद मंदिर के बाहर करीब तीन किमी लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए रात से मंदिर के आसपास फूलमाला की दुकानें लग गईं। दर्शनों व जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चला।