{"_id":"6674c3cc37c295983909d946","slug":"cheating-of-rs-124-crore-in-the-name-of-investment-case-registered-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119212-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, केस दर्ज
Fri, 21 Jun 2024 05:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र रामनगर में निवेश के नाम पर सैकड़ों लोगों से एक करोड़ 24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने अयोध्या निवासी एक व्यक्ति पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रामनगर के लालापुरवा गांव निवासी जसवंत कुमार ने अदालत में बताया कि वह पंचशील परिवार प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। पांच-छह वर्षों में उसने कई लोगों से करीब एक करोड़ 23 लाख रुपये कंपनी में जमा कराए। ये रुपये कंपनी के कर्ताधर्ता अयोध्या जिले के कृष्णतारा पोस्ट राय पट्टी निवासी लाल जी के पास जमा किए। पैसा ब्याज के साथ वापस करने की बात कही गई थी लेकिन नहीं दिया गया।
एसएचओ रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी लाल जी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।