फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cheating accused with 150 arrest

Barabanki News: 150 लोगों से 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Cheating accused with 150 arrest
बाराबंकी देवा पुलिस के गिरफ्त में विदेश भेजने के नाम पर दोखाधड़ी करने का अरोपी मिनहाज । संवाद - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी/ देवा। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले शातिर गिरोह के सरगना को ठगी के शिकार लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ठगी के शिकार हुए लोगों का कहना है कि इस शातिर ने बाराबंकी समेत कई जिलों में दफ्तर खोलकर करीब डेढ़ सौ लोगों से 40 लाख रुपये ठगे हैं। अकेले देवा में ही नौ लोगों से 15 लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नूरी पुरवा निवासी सबीब समेत कई लोगों ने एक व्यक्ति को देवा कस्बे से पकड़कर पुलिस को सौंपा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जौनपुर जिले के सोंगर खेता सराय निवासी मिनहाज के रूप में हुई है। पीड़ितों की ओर से सबीब ने देवा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मिनहाज ने इसरौली चौकी के पास रेशमा एयर ट्रैवल्स के नाम से दफ्तर खोला और लोगों को विदेश भिजवाने के नाम पर करीब दो साल तक ठगता रहा। उसने सबीब से करीब ढाई लाख रुपए लिए।
विज्ञापन

सबीब ने कुल नौ नाम गिनाए गए हैं, जिनसे करीब 15 लाख रुपये वसूले गए। सबीब ने बताया कि मिनहाज ने गोरखपुर समेत कई जिलों में ऐसा ऑफिस खोल कर 150 लोगों से लगभग 40 लाख रुपये की ठगी की है। पैसा लेने वाले लोगों से पासपोर्ट व अन्य पत्र भी लिया जाता था। पिछले कुछ महीनों से मिनहाज दफ्तर खोल कर फरार था। हम लोगों ने इसे दिल्ली में खोज निकाला और लखनऊ लेकर आए, लेकिन वहां से यहां भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार एक दिन पहले मिनहाज देवा में मिल गया। पीड़ितों ने 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस बुलवाई और आरोपी को सौंप दिया। इंस्पेक्टर देवा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के साथ और लोग कौन शामिल थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है। अब तक 15 पीड़ितों के नाम पता चले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed