{"_id":"6a496a247b59d6c84a0ae3bd","slug":"chauhan-nursing-home-operating-in-the-basement-was-sealed-after-the-notice-barabanki-news-c-315-1-brb1038-173142-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नोटिस के बाद बेसमेंट में संचालित चौहान नर्सिंग होम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नोटिस के बाद बेसमेंट में संचालित चौहान नर्सिंग होम सील
Sun, 05 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती बरकरार है। जिलाधिकारी के आदेश पर टास्क फोर्स की टीम ने शुक्रवार को शहर के पांच अस्पतालों का निरीक्षण कर एक को सील कर चार को नोटिस दिया था। इसके बाद शनिवार को भी नोटिस की अनदेखी करने वाले बेसमेंट में संचालित चौहान नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है।
एक दिन पहले जांच के दौरान टीम को चौहान नर्सिंग होम अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित मिला, जहां एक मरीज भर्ती था। टीम ने तत्काल मरीज को शिफ्ट कराकर बेसमेंट में संचालन पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद शनिवार को अस्पताल खुला पाया गया और वहां पुनः मरीज भर्ती थे।
आदेशों की धज्जियां उड़ाने पर एसीएमओ डॉ. लव भूषण गुप्ता ने पुलिस बल के साथ मिलकर मरीजों को दूसरे अस्पताल भिजवाया और नर्सिंग होम को तुरंत सील करा दिया।