{"_id":"6876b61923a013f980090b54","slug":"charging-station-for-electric-vehicles-will-be-built-in-barabanki-barabanki-news-c-315-1-brp1005-143731-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाराबंकी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनेगा चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाराबंकी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनेगा चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन
बाराबंकी। हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द ही चार्जिंग स्टेशन और सर्विस सेंटर की सुविधा उपलब्ध होगी। राज्य सरकार के विशेष सचिव नगर विकास विभाग अरुण प्रकाश ने गत 10 जुलाई को शहर के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका को इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया था।
शहर में ई रिक्शा, दोपहिया व तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन चार्जिंग के लिए अब तक कोई सार्वजनिक स्थान नहीं है। लोग घरों में चार्जिंग कर काम चला रहे हैं। चार्जिंग स्टेशन न होने से वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शहर में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने का काम चल रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की मरम्मत व रखरखाव के लिए एक सर्विस स्टेशन की भी योजना पर कार्य किया जा रहा है।
युवाओं को मिलेगा रोजगार
सभासद पंकज मिश्रा कहना है कि इससे एक ओर जहां प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इलेक्ट्रिक वाहन सर्विसिंग, बैटरी मेंटेनेंस, चार्जिंग स्टेशन प्रबंधन में स्किल्ड युवाओं की जरूरत होगी।
विज्ञापन
जल्द बनेगा प्रस्ताव
विशेष सचिव के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जमीन चिह्नित करने का कार्य चल रहा है। अभी हाल में ही बड़ेल व जलनिगम के पास जमीन देखी गई है। इस पर विचार विमर्श चल रहा है, अगले कुछ दिनों में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। - शीला सिंह, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद