फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chandan, Mridul Sagar and Prateek won gold medals

Barabanki News: चंदन, मृदुल सागर व प्रतीक ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 25 Jun 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Chandan, Mridul Sagar and Prateek won gold medals
बाराबंकी। सतरिख स्थित टीआरसी लॉ कॉलेज में सोमवार को न्यू सिथेंटिक जिम के सहयोग से पहली बार वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। विभिन्न भार वर्ग में चंदन, प्रतीक, मृदुल सागर व प्रतीक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता कुल तीन राउंड की हुई । इसमें विभिन्न चरणों में खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे 60 किलोग्राम भार वर्ग मे चंदन ने 195 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी वर्ग में आर्यन तथा संदीप ने 190 तथा 180 किलोग्राम भार उठाते हुये रजत पदक और कांस्य पदक प्राप्त किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतीक गुप्ता ने स्वर्णपदक तथा अफ्फाक और प्रखर ने रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

इसी तरह 80 किलोग्राम भार वर्ग मे मृदुल सागर ने स्वर्ण पदक तथा नरेंद्र यादव और नितिन ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया। 90 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक सिंह ने स्वर्ण पदक तथा आदित्य और आलोक तिवारी ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 किलोग्राम भार वर्ग मे प्रतीक कश्यप ने स्वर्ण पदक तथा नैतिक गुप्ता और आयुष अवस्थी ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को कॉलेज द्वारा एक हजार रुपये की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इससे पूर्व बालाजी बचपन स्कूल के मैनेजर अंकुर माथुर व कॉलेज के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक डा. सुजीत चतुर्वेदी ने जिम ट्रेनर रवि द्विवेदी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed