{"_id":"5d5451cd8ebc3e6cb56858d4","slug":"celebration-of-jashn-e-azadi-barabanki-news-lko4763510185","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजा में छाया जश्न-ए-आजादी का उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजा में छाया जश्न-ए-आजादी का उल्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जश्न-ए-आजादी मनाने के लिए बुधवार को हर कोई तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले की सरकारी इमारतें व कई भवन रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से रोशन दिखे। गुरुवार को सुबह आठ बजे झंडारोहण के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। स्कूलों में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
बच्चे ही नहीं बड़े भी देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए। बुधवार को स्कूल से लौट रहे बच्चों में तिरंगा झंडा वितरित करने का लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चे हाथों मेें झंडा लेकर लहराते दिखे। कई बच्चे अपनी साइकिल में झंडा लगाकर रेस लगाते रहे।
दुकानों पर झंडे से लेकर तिरंगा बैंड, कैप आदि खरीदने के लिए भीड़ जुटी रही। आजादी के जश्न का असर एक दिन पूर्व से ही दिखने लगा। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, पुलिस कार्यालय पर एसपी आकाश तोमर के अलावा शहर व जिले की सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी इमारतों, स्कूलों, निजी संस्थानों व कार्यालयों पर तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी जाएगी।
विज्ञापन
विकास भवन, कलेक्ट्रेट, घंटाघर, जिला अस्पताल समेत सरकारी व अर्द्ध सरकारी इमारतों को बुधवार शाम बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से रोशन किया गया। रोशनी से जगमग इमारतेें देखने के लिए भी रात तक लोग घरों से निकले।
15 अगस्त के मद्देनजर पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार, सीओ सदर राजेश यादव, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बुधवार को फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाएड के साथ सघन चेकिंग की। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस को चेकिंग के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
देशभक्ति गीतों पर थिरकते कदमों के बीच जीवंत प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। स्वाधीनता दिवस को लेकर बालाजी बचपन स्कूल में बुधवार को बच्चों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के लड्डू बनाए। तिरंगी टीशर्ट पहने बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में बच्चों ने रंगोली बनाई। साथ ही बच्चों ने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी... समेत कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। हाथों में तिरंगा थामे कृति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मेरा देश है रंगीला... गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को गुनगुगाने पर मजबूर कर दिया।
पायनियर मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। हुसैनाबाद के लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय में छात्राओं की रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने तिरंगे की खूबसूरत रंगोली बनाई। इसमें कोमल भारती प्रथम व आरती गौतम दूसरे स्थान पर रहीं।