{"_id":"69582157ffa72b3d670a44fc","slug":"celebration-of-guru-parva-royal-procession-will-be-taken-out-today-barabanki-news-c-315-1-brp1005-155394-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गुरु पर्व की धूम, आज निकलेगी शाही सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गुरु पर्व की धूम, आज निकलेगी शाही सवारी
Sat, 03 Jan 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं ने सुबह नितनेम साहिब का पाठ किया। इसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई तीरथ सिंह सोढ़ी जी द्वारा शबद-कीर्तन किया गया। दोपहर में विशेष कीर्तन दीवान सजा। इस दौरान शुक्रवार को पूरे दिन गुरुद्वारे में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा।
कोई फूलों से सजावट में लगा दिखा तो कोई गुरुद्वारे की साफ-सफाई करता नजर आया। लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा में शुक्रवार सुबह से ही सिख समुदाय के लोग एकत्र होने लगे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।