फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Celebrated light festival

प्रकाश पर्व मनाया

Sun, 17 Jan 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Celebrated light festival
बाराबंकी। शोभायात्रा में शाही सवारी के आगे नंगे पाव चलते पंजप्यारे... रास्ते में बरसती पुष्प की पंखुड़ियां... करतबों के बीच निकलती शाही सवारी... वातावरण में गूंजता शबद गायन...। ऐसा नजारा शोभायात्रा में दिखाई दिया। पंजप्यारों की अगुवाई में गतका दल के करतबों के साथ गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरुग्रंथ साहिब की शाही सवारी पर पुष्पवर्षा हुई तो वातावरण महक उठा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर गुरुबानी का गायन करते श्रद्धालुओं का हुजूम था। शबद गायन से पूरा नगर गूंजता रहा। शोभायात्रा को लेकर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

शोभायात्रा के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे। पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर छाया चौराहा, घंटाघर, धनोखर चौराहा होते हुए फिर गुुरुद्वारा परिसर पहुंची। शोभायात्रा में महिलाओं द्वारा जस कीर्तन किया जा रहा था। गुरु महाराज की फूलों से सजी शाही सवारी के आगे पानी छिड़काव के साथ महिलाएं झाड़ू लगा रहीं थीं तो बच्चियां व युवतियां पुष्पवर्षा करते हुए चल रही थीं। मुगलसराय की पंजाबी आर्केस्ट्रा पार्टी में शामिल सेवादारों ने कीर्तन-जसगायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में रामपुर से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। कतरब देख रास्ते में जा रहे लोग ठिठक गए। गतका पार्टी ने सिर से बर्फ की सिल्ली तोड़ते, हाथ पर ईंट रख हथौड़े से तोड़ते, आग के गोले में लेटकर चरखी चलाकर गजब के करतब दिखाए। एक से बढ़कर एक करतब देख लोग दंग रह गए।
लुधियाना (पंजाब) से आई हालदा पाइपर बैंड पार्टी ने धुन व कला प्रदर्शित कर सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी चुनरी संग बैंड पार्टी के सेवादारा ने गोलाई में घूमकर धुन निकाली तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। शोभायात्रा में सुमधुर संगीत से सजी धुनों से लोगों को भक्तिरस का अमृतपान कराया।

शोभायात्रा में रास्ते में महिलाओं, युवतियों व छोटी बच्चियों ने झाड़ू लगाकर पुष्प बिखेरे। रास्ते में पानी का छिड़काव हुआ उसके पीछे महिलाएं झाड़ू लगाते आगे बढ़ती रहीं। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए। रास्ते में श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया। जिस रास्ते से शोभायात्रा निकली, वहां खूब पुष्पवर्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed