फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Caught the munna brother in Janesma

जनेस्मा में धरा गया मुन्ना भाई

Thu, 04 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 04 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Caught the munna brother in Janesma
जनेस्मा डिग्री काॅलेज में भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सत्यम मौर्या। - फोटो : अमर उजाला
अवध विश्वविद्यालय की चल रही स्नातक की परीक्षा में आंतरिक उड़ाका दल की टीम ने एक मुन्ना भाई को धर दबोचा। पकड़ा गया मुन्ना भाई अपने बड़े भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। मजे की बात यह है कि पकड़ा गया छात्र स्वयं भी बीए द्वितीय वर्ष का परीक्षार्थी है। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर विश्वविद्यालय को सूचित किया है।       
विज्ञापन


स्थानीय जवाहर लाल नेहरू परास्नातक महाविद्यालय में गुरुवार की सुबह प्रथम पाली बीए प्रथम वर्ष समाजशास्त्र द्वितीय की परीक्षा हो रही थी। इस दौरान कक्ष संख्या एक में पहुंची आंतरिक उड़ाका दल की टीम ने छापा मारा तो वहां पर परीक्षार्थी चंद्र प्रकाश मौर्य पुत्र शिवकुमार के स्थान पर इसी का ही भाई सत्यम मौर्या निवासी देवरिया बेलौली नानकारी थाना सदरपुर महमूदाबाद जिला सीतापुर परीक्षा देता हुआ पाया गया। पकड़े गए मुन्ना भाई को पूछताछ के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस के हवाले करते हुए विश्वविद्यालय को भी इससे अवगत कराया है।       
विज्ञापन


पढ़ने में होनहार है आरोपी छात्र   
भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई पढ़ाई में काफी होनहार बताया जा रहा है। इसका बड़ा भाई पढ़ाई में काफी कमजोर है। कई बार फेल हो चुका है। भाई को पास कराने के लिए सत्यम धर लिया गया। एक साथ दो कक्षाओं की परीक्षाओं को दी जाने की सूचना पाकर कॉलेज प्रशासन भी हैरान रहा। पकड़े गए मुन्ना भाई ने क्या इसके पहले भी अपने की भाई परीक्षाएं दी हैं अब इसकी भी जांच कॉलेज प्रशासन कराने की ओर लगा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पालियों में उपस्थिति पर हुआ शक
मुन्ना भाई को पकड़ने वाली आंतरिक सचल टीम के सदस्यों ने बताया कि पकड़ा गया मुन्ना भाई सत्यम मौर्या दोनों पालियों में उपस्थित होकर परीक्षा देने पर शक में आ गया। जिस पर टीम ने गुरुवार को जब सुबह छापा मारा तो शक यकीन में बदल गया। पकड़े गए सत्यम ने स्वीकार किया कि वह अपने भाई को पास कराने के लिए उसके स्थान पर परीक्षाएं दे रहा था।      


परीक्षा के दौरान प्रतिदिन चेकिंग की जाती है। शक के आधार पर गुरुवार को आंतरिक उड़ाका दल ने समाज शास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में छापा मारा। जिसमें भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा उसका बड़ा भाई सत्यम मौर्या पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले करते हुए विश्वविद्यालय को भी अवगत करा दिया गया है। -आरएस यादव, प्राचार्य जनेस्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed