फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cast water by the fire brigade in kilns running without permission

बिना अनुमति फुंके भट्ठों में फायर ब्रिगेड से झोंकवाया पानी

Sat, 19 Mar 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 19 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cast water by the fire brigade in kilns running without permission
एसडीएम ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
बिना अनुमति के संचालित हो रहे भट्ठों की जानकारी होने पर एसडीएम सिरौलीगौसपुर दमकल की गाड़ियों के साथ शनिवार शाम दरिगापुर व खुर्दमऊ गांव पहुंचीं। उन्होंने इन गांवों में चल रहे दोनों भट्ठे की चिमनियों में फायर ब्रिगेड की मदद से पानी डलवा दिया। एसडीएम गरिमा स्वरूप के इस कड़े कदम से दूसरे भट्ठा मालिकों में भी हड़कंप है।
विज्ञापन


जिले में अभी किसी भी भट्ठे को फूंकने की अनुमति नहीं मिली है। लेकिन कुछ भट्ठा संचालकों ने प्रशासन को चुनौती दे भट्ठे को फूंक दिया था। ‘अमर उजाला’ ने शनिवार को 19 मार्च को ‘रसूखदारों के भट्ठे  फुंके, प्रशासन चुप’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। एसडीएम सिरौलीगौसपुर गरिमा स्वरूप ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम वह फायर ब्रिगेड के साथ हाजी ब्रिक फील्ड दरिगापुर व रजा ब्रिक फील्ड खुर्दमऊ पहुंची। फायर ब्रिगेड के साथ एसडीएम को आया देख भट्ठा मैनेजरों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को भट्ठों में लगी आग बुझाने का आदेश दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। तहसील प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे भट्ठों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
जनपद में किसी भी भट्ठा मालिक के पास पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग की एनओसी नहीं मिलने के बाद भट्ठा संचालन की अनुमति जिला पंचायत या प्रशासन द्वारा नहीं मिली। इसके बावजूद जनपद के कई भट्ठा मालिकों ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए बिना प्रशासन की अनुमति के ही भट्ठों में आग लगवा दी गई है। इस मामले में डीएम अजय यादव ने कहा कि अभी किसी को भट्ठा चलाने की अनुमति नहीं है। बिना अनुमति फुंके दूसरे भट्ठों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

नहीं जागे एसडीएम हैदरगढ़
सिद्धौर (बाराबंकी)। तहसील हैदरगढ क्षेत्र के सिद्धौर व हरख ब्लॉकों में असदामऊ स्थित सीबीएफ  ब्रिक फील्ड व एसएमएल ब्रिक फ ील्ड पर एक सप्ताह पहले आग लगाकर ईंटों को पकाने का काम शुरू कर दिया गया है। करीमाबाद मलौली व इब्राहिमाबाद स्थित ईंट भट्ठा पर भी दस दिन पहले ही आग लगाई गई है।


आदमपुर कोटवा के पास दो ईंट भट्ठों पर आग लगाकर पकाने का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। मीडिया द्वारा भी मामला एसडीएम के संज्ञान मेें लाया गया पर उन्होंने डीएम से बात करने की बात कह अपना पल्ला झाड़ लिया। एसडीएम हैदरगढ़ सुल्तान अशरफ ने भट्ठों की आग बुझवाना तो दूर जांच करने की भी जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed