{"_id":"698b5e09670162cec20891a8","slug":"cash-and-jewellery-worth-lakhs-stolen-from-farmers-house-barabanki-news-c-315-1-brp1006-158578-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किसान के घर से लाखों के नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किसान के घर से लाखों के नकदी-जेवर चोरी
Tue, 10 Feb 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
कुर्सी। थाना कुर्सी क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने राजापुर मजरे अमरसंडा गांव में एक घर को निशाना बनाया। चोर 50 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। करीब 15 लाख की चोरी हुई है।
राजापुर गांव निवासी किसान अहंकार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर रात के अंधेरे में घर के पीछे से दीवार फांदकर छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर नकद और जेवरात चोरी कर घर का मुख्य दरवाजा खोलकर भाग गए।
पीड़ित के अनुसार कुल मिलाकर करीब चार किलो चांदी और लगभग पांच तोला सोना चोरी हुआ है। उनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सुबह पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। कुर्सी के एसएचओ कृष्णकांत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।