{"_id":"67311eecb06c7a93ef0795c6","slug":"cash-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-two-houses-barabanki-news-c-315-1-brp1006-127736-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दो घरों से लाखों की नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दो घरों से लाखों की नकदी व जेवर चोरी
Mon, 11 Nov 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
अजईमऊ स्थित घर में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाती महिला। संवाद
टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र टिकैतनगर के अजईमऊ गांव में रविवार रात दो घरों से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी हो गए जबकि एक मकान में चोरी का प्रयास हुआ। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के अजईमऊ गांव निवासी मनु सिंह के अनुसार घर के पीछे लगे पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे चोरों ने सबसे पहले सभी आने-जाने वाले व कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। एक कमरे में रखी अलमारी का लाॅकर तोड़ उसमें रखी 45 हजार की नकदी व 60 हजार के जेवर लेकर चले गए।
अजईमऊ गांव के जयनारायन सिंह के अनुसार उनके घर के अंदर भी पेड़ के सहारे घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से लाखों के जेवर व छह हजार की नकदी उड़ा ले गए। गांव के ही फूलचंद के घर पहुंचकर चोरों ने छत पर लगे जाल को खोलकर नीचे उतरने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। उनके घर के जेवर के खाली डिब्बे थोड़ी दूर स्थित बाग में पड़े मिले।
विज्ञापन
सीओ जटाशंकर मिश्र ने मौके पर जाकर पड़ताल की। एसएचओ रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही वारदातों का खुलासा किया जाएगा।