फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Case on three for trying to crush the hospital operator

Barabanki News: अस्पताल संचालक को कुचलने के प्रयास में तीन पर केस

Thu, 13 Apr 2023 05:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 13 Apr 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Case on three for trying to crush the hospital operator
बाराबंकी। अस्पताल संचालक को वाहन से कुचलने का प्रयास करने के आरोप में अदालत के आदेश पर तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र के देवा रोड स्थित आस्था हॉस्पिटल के संचालक वीरेंद्र सिंह पटेल ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने गोरखपुर जिले में जमीन के नाम पर ठगी होने के बाद गोरखपुर जिले के ही नेवादा गांव के निवासी संजय कुमार शाही, वृंदावन कॉलोनी निवासी विपिन यादव और बहराइच के मिहीपुरवा गंगापुर के खिलाफ थाना मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने मुकदमा उठाने को लेकर धमकाना शुरू कर दिया था। बीते 22 जनवरी की रात शहर में ही टीवी अस्पताल के पास इन आरोपियों ने अपनी कार से वीरेंद्र की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार पलट गई। आरोपी को कुचलने का प्रयास किया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। अदालत के आदेश पर बुधवार रात शहर कोतवाली ने केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed