फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Car rams into dumper from behind, mother and son dead, daughter-in-law critical

Barabanki News: डंपर में पीछे से घुसी कार, मां-बेटे की मौत, बहू गंभीर

Tue, 16 Dec 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Car rams into dumper from behind, mother and son dead, daughter-in-law critical
लखनऊ–बहराइच हाईवे पर बिरौली के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
मसौली। बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर मसौली क्षेत्र में बिरौली गांव के पास सोमवार भोर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें केजीएमयू रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि डंपर में पीछे से कार घुस गई, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस ने अहतियातन फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुला ली थी।
विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र के सुधिखा गांव निवासी संतोष नाथ मिश्रा (45) बेसिक शिक्षा विभाग की बीआरसी में लिपिक थे। सोमवार को वह अपनी बीमार मां शांति मिश्रा (80) व पत्नी संतोष कुमारी (40) के साथ कार से लखनऊ के पीजीआई जा रहे थे। सुबह कोहरा छाया था। इस दौरान मसौली के बिरौली गांव के पास कार पीछे से डंपर में जा घुसी। उधर से निकले वाहन सवारों व स्थानीय लोगों ने देखा कि कार सवार अंदर फंसे हैं। सूचना पाते ही पुलिस पहुंच गई। तीनों लोग लहूलुहान हालत में कार के अंदर इस कदर फंसे थे कि पुलिस ने गैस कटर मंगाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल संतोष व उनकी मां शांति मिश्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं संतोष को गंभीर दशा में केजीएमयू रेफर किया गया। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के समय कोहरा था, मगर इतना नहीं कि 10 मीटर भी दिखाई न दे। प्रारंभिक जांच व ग्रामीणों के बयान से पता चला कि डंपर में पीछे से कार घुसी। डंपर ने अचानक ब्रेक मारा या कार अनियंत्रित हुई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन




......................

बदहवास परिजन पहुंचे बाराबंकी



हादसे की सूचना मिलने के बाद श्रावस्ती से बदहवास परिजन व रिश्तेदार बाराबंकी पहुंच गए। चोरों ओर चीत्कार मची थी। मृतक संतोष के भतीजे अमन ने बताया कि दादी का इलाज पीजीआई से चल रहा था। संतोष के दो बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर श्रावस्ती चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed