{"_id":"58d01dd64f1c1b425c1a1941","slug":"car-driver-killed-in-accident-trader-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, चालक की मौत, व्यापारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, चालक की मौत, व्यापारी घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बस व कार में आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई व एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची है।
हादसे में घायल व्यापारी की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में देवा मार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से घायल हुए पत्रकार का भी लखनऊ में इलाज हो रहा है।
रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर देवली गांव के पास सोमवार की दोपहर रोडवेज की एक बस व कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक नौशाद (35) पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम छियाभारखास गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं कार मालिक व्यापारी समीर (40) निवासी रानीबाजार कोतवाली नगर गोंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर उनकी हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब तीस यात्री सवार थे लेकिन किसी को चोट नहीं पहुंची है। हादसे के बाद चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग निकले।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में देवा मार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से टीवी चैनल के पत्रकार एचआर शुक्ला घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। वहीं सफदरगंज थाना क्षेत्र में बघौरा के पास एक ट्रक अचानक पलट गया जिसमें चालक अंकित निवासी कानपुर को मामूली चोट पहुंची है।